माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल हल्द्वानी में मदर्स डे पर विशेष कार्यक्रम आयोजित-
हल्द्वानी। 11 मई को मदर्स डे 2025 मनाया जाएगा। इस खास दिन को लेकर दुनिया भर में लोग उत्साहित हैं। हर कोई निजी तौर पर अपनी जननी को खुश करने के लिए योजना बना रहे हैं। इस स्पेशल मौके पर माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल हल्द्वानी में आज एक बेहतरीन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी माताओं ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।
बच्चों के साथ मांओं ने कई खेलों में लिया हिस्सा -
इस खास मौके पर स्कूल में बच्चों से मांओ के लिए कार्ड बंटवाये गये,बच्चों के साथ मांओं ने कई खेलों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ “रैम्प वॉक “ के ज़रिए की गईं,जिसमें ख़ास शीर्षक भी दिए गये। स्कूल की प्रधानाचार्या दीप्ति सिंह ने माँ को सम्बोधित करते हुए कहा कि,"मां एक ऐसा शब्द है, जिसमें पूरा ब्रह्मांड समाहित है, वह बच्चे की पहली गुरु होती है, जो उसे इस दुनिया में आने से पहले ही जीवन जीने के पाठ सिखाती है। मां की ममता, त्याग, प्रेम और बलिदान की किसी चीज से तुलना ही नहीं की जा सकती।





0 टिप्पणियाँ