हल्द्वानी,निगम की दुकानों पर दो मंजिला बनाने वा दूसरे को किराए पर देने पर नगर आयुक्त सख्त,होने जा रही यह कार्रवाई

एक मंजिला दुकान को बना दिया दो मंजिला-

हल्द्वानी,नगर निगम की किराए की एक मंजिला दुकान को कुछ लोगों ने अपनी मन मर्जी से दो मंजिला बना दिया हे और इस्तेमाल कर रहे हैं। अब इन्हें इसके लिए दोगुना किराया देना होगा। निगम इसके लिए दुकानों के सत्यापन का अभियान चलाने जा रहा है। इस दौरान अनुबंधित दुकान को दूसरे को किराए पर देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

निगम ने शहर में 1200 दुकानों को किराए पर दिया है -

बतातें चलें नगर निगम अपनी खाली पड़ी जगहों पर दुकानों का निर्माण कर अनुबंध पर किराए पर उठाता है। नगर निगम हल्द्वानी ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद 1200 दुकानों को किराए पर दिया है। लंबे समय से दुकानों का संचालन कर रहे कई दुकानदारों ने एक मंजिला दुकान को दो मंजिला बना लिया है। इसके बाद भी निगम को एक मंजिल का ही किराया दिया जा रहा है। पहले से बजट के संकट से जूझ रहे निगम ने अब ऐसे मामलों में कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। 

अनुबंधित दुकान को दूसरे को किराए पर देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी-

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि दुकान को दो मंजिला करने वालों से दोगुना किराया वसूला जाएगा, वहीँ अनुबंधित दुकान को दूसरे को किराए पर देने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बतातें चलें की कई किरायदारों ने तो अपने निचे भी किरायदार रख लिए हैं जिनसे वो इन निगम की दुकान को किराये पर चढ़ा कर मोटा किराया वसूल रहे हैं। जल्द ही इन सब पर निगम द्वारा कड़ी कारवाही होने की उम्मीद जताई जा रही हे।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ