नैनीताल,झील किनारे महिला ले रही थी सेल्फी,तभी फिसला पैर और झील में जा गिरी महिला,फिर हुआ कुछ ऐसा...

महिला को झील में डूबने से बचाया-

नैनीताल,मल्लीताल क्षेत्र के बोट स्टैंड के पास 06 अप्रैल 2025 को रात के 11:15 बजे एक घटना घटित हुई। जिसमे प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) निवासी एक महिला जब सेल्फी ले रही थी की इसी दौरान रैलिंग से पैर फिसलने के कारण झील में जा गिरी। वहीँ पास में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता और साहस का परिचय दिया। 

स्थानीय नाविकों की मदद से महिला को झील से बाहर निकाला-

पिकेट ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार और आईआरबी कांस्टेबल मनोहर सिंह के साथ ही चीता मोबाइल की टीम ने तत्काल स्थिति का मूल्यांकन किया और स्थानीय नाविकों की मदद से महिला को झील से बाहर निकाला। इस प्रयास से महिला को बचा लिया गया और उसे तुरंत बीडी पांडे चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका उपचार किया गया। 

कठिन समय में तत्परता और साहस से एक ज़िन्दगी को बचा लिया गया -

इस घटना में स्थानीय पुलिसकर्मियों और नाविकों ने मानवता और कर्तव्य के प्रति अपनी निष्ठा का अद्भुत उदाहरण पेश किया। इस कठिन समय में उनकी तत्परता और साहस ने एक कीमती जीवन को बचा लिया।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ