हल्द्वानी,वेंडी स्कूल में किंडरगार्टन के छात्रों का स्नातक समारोह,छोटे स्नातकों की बड़ी उपलब्धि

किंडरगार्टन के छात्रों का स्नातक समारोह का आयोजन -

हल्द्वानी,वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किंडरगार्टन के छात्रों का स्नातक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छोटे-छोटे स्नातकों को उनकी पहली बड़ी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।।

छोटे स्नातक अपने पहले महत्वपूर्ण पड़ाव को पूरा कर चुके हैं- 

इस समारोह में विद्यालय के डायरेक्टर डॉ विकल बवाड़ी ने कहा कि ये छोटे-छोटे स्नातक अपने पहले महत्वपूर्ण पड़ाव को पूरा कर चुके हैं और आगे भी उत्कृष्टता की ओर बढ़ते रहेंगे।

माता-पिता बच्चों के पहले शिक्षक-

विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ भावना बावड़ी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि माता-पिता बच्चों के पहले शिक्षक होते हैं और उन्हें आचरण व संस्कार देने का कार्य करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय व माता-पिता के मिले-जुले प्रयासों से ही बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता सांगरी सहित अन्य अध्यापकगण मौजूद रहे।।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ