एक साथ Oyo पहुंचे दो कपल,एक-दूसरे की बीवी देख मचा हंगामा,ट्विस्ट्स से भरी है ये कहानी

जब कपल ने एक-दूसरे की बीवियों को देखा तो दोनों वहीँ लड़ बैठे-

एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो कपल को होटल के कमरे में जाते देखा गया और दोनों ही कपल अपने पार्टनर के साथ होटल में पहुंचे थे। लेकिन,लेकिन,लेकिन जब कपल ने एक-दूसरे की बीवियों को देखा तो दोनों वहीँ लड़ बैठे। इस अजब प्रेम कहानी के क्लाइमेक्स ने सभी को हैरान कर दिया हे।

दोनों को एक-दूसरे के अगल-बगल में ही मिला कमरा-

वीडियो में दो कपल को एक के बाद एक होटल के कमरे में जाते देखा गया। मज़े की बात की दोनों को एक-दूसरे के अगल-बगल में ही कमरा मिला।  पहले पहुंचे कपल ने अपने कमरे के बाहर ही चप्पल खोले थे।  जब दूसरा कपल अपने कमरे में पहुंचा तो शख्स की नजर बगल के कमरे के बाहर खुली सैंडल पर पड़ी। उसे सैंडिल जानी-पहचानी लगी,जब उसने शक के आधार पर दरवाजा खटखटाया तो दूसरे कमरे से भी शख्स बाहर निकल आया। उसने सामने वाले शख्स के साथ आई महिला को देखा तो उसके होश उड़ गए। दरअसल, दूसरा शख्स पहले वाले की बीवी के साथ होटल में आया था।

दोनों शख्स एक-दूसरे की बीवियों के साथ होटल में आए थे-

इससे पहले की दूसरा मार खाता, सामने वाले कमरे से भी महिला बाहर निकल गई, अब चौंकने की बारी दूसरे शख्स की थी, सामने वाले कमरे से निकली महिला उसकी बीवी थी। यानी दोनों शख्स एक-दूसरे की बीवियों के साथ होटल में आए थे।  इस ट्विस्ट्स से भरी कहानी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोगों को ये स्टोरी काफी पसंद आई, वीडियो को अभी तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि, आपको बता दें कि ये वीडियो स्क्रिप्टेड है,एक्टर्स ने लोगों के मनोरंजन के लिए वीडियो बनाया था।



join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ