हल्द्वानी,शहर के प्रतिष्ठित स्कूल KVM की छात्रा की बरेली फन सिटी में मौत, परिवार में मचा कोहराम

स्कूलों का मकसद सिर्फ टूर ले जाकर पैसे कमाना,आखिर जिम्मेदारी किसकी?

हल्द्वानी,शहर के प्रतिष्ठित स्कूल KVM स्कूल का टूर आज बरेली स्थित फन सिटी गया था जहां 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

पानी में जाते ही वह बेहोश होकर गिर गई-

छात्रा स्कूल के टूर में अपने शिक्षकों और सहपाठियों के साथ  गई थी, जहां बताया जा रहा हे कि पानी में जाते ही वह बेहोश होकर गिर गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा-

घटना के बाद स्कूली शिक्षक छात्रा का शव लेकर लौटे, जहां मोर्चरी में शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। मुखानी थाना क्षेत्र निवासी छात्रा की मौत से स्कूल और परिवार में शोक की लहर है। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही छात्रा की मौत की सही वजह का पता चल पाएगा।



join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ