हल्द्वानी,ई-रिक्शा चालक निकला स्मैक तस्कर,सवारियों को ढोने का सिर्फ बहाना,शहर में नशे के कारोबार को हे फैलाना,पुलिस चेकिंग के दौरान बड़ा खुलासा


बिना नंबर की ई- रिक्शा चालक को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार-

कोतवाली हल्द्वानी एवं ANTF की संयुक्त टीम ने बिना नंबर की ई- रिक्शा चालक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। प्रकाश चन्द्र नगर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में कोतवाली हल्द्वानी व एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान चौकी हीरानगर क्षेत्रान्तर्गत स्टेडियम रोड बद्रीपुरा के पास नीले रंग के ई-रिक्शा (बिना नम्बर प्लेट) को चैक किए जाने पर चालक सीट के नीचे की गद्दी से 14.92 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

सवारियों को ढोने का बहाना कर कुछ लोग शहर में नशे का काला कारोबार खुले आम कर रहे हैं?

आज बद्रीपुर क्षेत्र के पास पुलिस का चेकिंग अभियान चल रहा था। इस दौरान एक ई-रिक्शा (बिना नम्बर प्लेट) का सामने से आता दिखाया दिया तो उसका रोक चेकिंग की गई जिसमें चालक सीट के नीचे की गद्दी से 14.92 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। एक बड़ा सवाल यहाँ उठता हे की क्या सवारियों को ढोने का बहाना कर कुछ लोग शहर में नशे का काला कारोबार खुलेआम कर रहे हैं।

अवैध स्मैक का परिवहन करने वाले चालक योगेश चन्द्र आर्य पुत्र इन्द्र लाल निवासी चांदनी चौक घुड़दौड़ा थाना कोतवाली हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र- 34 वर्ष को स्मैक के परिवहन करने पर गिरफ्तार कर धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हे। 

पुलिस टीम में ये रहे शामिल -

1- उ0नि0 विजय कुमार प्रभारी चौकी हीरानगर
2- उ0नि0 मोहन सिंह सोन एएनटीएफ
3- हे0कानि0 पूरन मेहरा
4- कानि0 राजेन्द्र जोशी – एएनटीएफ
5- कानि0 अरविन्द सिंह कार्की - एएनटीएफ है।


join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ