हल्द्वानी,स्कूल बस में नहीं हे CCTV वा जीपीएस तो होगी कारवाही,निर्देश जारी

स्कूल बसों में जीपीएस और सीसीटीवी लगना अनिवार्य -

हल्द्वानी, संभागीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव संदीप सैनी ने स्कूल बसों में जीपीएस और सीसीटीवी नहीं लगाने के मामले में गुरुवार को नैनीताल, ऊधम सिंह  नगर और चम्पावत जिले के स्कूल प्रबंधकों, एआरटीओ और शिक्षा विभाग को पत्र जारी किया है। 

शिकायतें मिल रहीं है कि बसों में सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस नहीं लगा है-

संदीप सैनी ने पत्र में कहा हे कि स्कूल की निजी और अनुबंधित बसों में जीपीएस और सीसीटीवी लगाया जाना विभागीय नियम के अनुसार अनिवार्य है। बस की सही जानकारी के लिए ट्रेकिंग ऐप का लिंक अभिभावकों को दिया जाना है, लेकिन ऐसी शिकायतें मिल रहीं है कि बसों में सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस नहीं लगा है।

शिक्षा विभाग और एआरटीओ को कार्रवाई के निर्देश किए जारी -

बसों का संचालन नियम विरुद्ध किया जा रहा है। उन्होंने मामले में शिक्षा विभाग और एआरटीओ को कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। बसों में स्कूली बच्चे सफर करते हैं,इसीलिए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मामले में कार्रवाई की रिपोर्ट भी विभागीय अधिकारियों से मांगी है।




join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ