हल्द्वानी,इंस्पिरेशन स्कूल में सजा सुरों का महासंग्राम,वाद्य यंत्रों की धुन पर झूम उठा स्कूल परिसर...

गिटार की तारों से लेकर तबले की थाप तक... इंस्पिरेशन में गूंजा बच्चों की प्रतिभा का सुरमयी जादू

काठगोदाम स्थित इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल आज संगीत वाद्यों की मधुर धुनों से गूंज उठा। विद्यालय में 21 और 22 अगस्त को कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय वाद्य यंत्र प्रस्तुति प्रतियोगिता ‘इंस्ट्रूमेंटल फ्रीक्स’ का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के पहले दिन कक्षा 6 से 8 तक के जूनियर वर्ग और दूसरे दिन कक्षा 9 से 12 तक के सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर और निर्णायक मंडल के सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने गिटार, हारमोनियम, तबला, ढोलक, बांसुरी, सेक्सोफोन, ड्रम, कोंगो, क्लैप बॉक्स और कीबोर्ड समेत विभिन्न वाद्य यंत्रों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों की मेहनत, रचनात्मकता और संगीत के प्रति लगाव ने निर्णायक मंडल और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन और निर्णायक मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान निर्णायकों ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए उपयोगी सुझाव भी दिए।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया और प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ