फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में फिर हुआ वायरल,क्या थार और रिवाल्वर बन रही महिलाओं की पहली पसंद?

एक बार फिर फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से हो रहा वायरल-

शहर में एक बार फिर से फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा हे ये वीडियो रुद्रपुर मे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में महिला थार पर खड़े होकर फायर करती नजर आ रही -

जानकारी अनुसार वीडियो दीपावली वाले दिन की है जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला थार पर खड़े होकर फायर करती नजर आ रही हे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी हे।

क्या थार और रिवाल्वर बन रही महिलाओं की पहली पसंद -

वीडियो थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र आवास विकास में एक पीजी के पास का बताया जा रहा है। सीओ सिटी निहारिका तोमर ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिस जगह पर हर्ष फायरिंग की गई है,उस जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। बतातें चलें कुछ दिन पूर्व ही ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पे वायरल हुआ था जो रुद्रपुर का ही था,जिसमें महिला थार के पास खड़ी हो ओपन फायर करती नज़र आई थी और अब इस वीडियो में भी महिला थार पे खड़ी फायर करती नज़र आ रही हे। तो अब एक सवाल ये उठता हे की महिलाओं को थार पे सवार हो कर ही फायरिंग करना इतना पसंद क्यों आ रहा ह,क्या थार और रिवाल्वर बन रही महिलाओं की पहली पसंद?



join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ