नुमाइश में धारदार हथियारों से लैस होकर मारपीट करने वाले गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार

विवादों की नुमाइश -

हल्द्वानी, 20 जुलाई को वादी अजीत सिंह बगडवाल द्वारा नुमाईस एम0बी0 इन्टर कालेज ग्राउण्ड में वाहन पार्किंग को लेकर हुये विवाद के दौरान नामजद/अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार से मारपीट व गाली गलौज के सम्बन्ध में कोतवाली हल्द्वानी में दी गयी थी।
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा तत्काल मामले में संज्ञान लेते हुए मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगणों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।  

उक्त घटना के संबंध में गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आस–पास के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन व पतारसी–सुरागरसी की गयी एंव मुखविर मामूर कर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.07.2024 को 02 आरोपियों को टीपी नगर बाईपास रामजाने भोजनालय के पास से गिरफ्तार किया गया है एवं गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया एवं शेष नामजद अभियुक्त/ अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी व शिनाख्त हेतु सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। 

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1-देवेन्द्र सिंह बिष्ट उम्र 27 वर्ष।
2-करन मेहरा उम्र 20वर्ष।

गिरफ्तारी टीम-

1-व0उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद।
2- उ0नि0 देवेन्द्र सिंह राणा।
3-हे0कानि0 संजीत राणा।
4-कानि0 बंशीधर जोशी। 
5-चालक कानि012 स0पु0 धीरेन्द्र अधिकारी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ