नुमाइश में पूर्ति विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप,11 घरेलू सिलेंडर बरामद

नुमाइश में घरेलू सिलेंडर के व्यवसायिक उपयोग की हुई थी शिकायत -

हल्द्वानी, एमबी इंटर कॉलेज मैदान में चल रही नुमाइश में घरेलू सिलेंडर के व्यवसायिक उपयोग की शिकायत पर आज गुरुवार को पूर्ति विभाग ने अचानक छापेमारी की। छापेमारी में पूर्ति विभाग ने 11 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए जो कि यहां पर खाना बनाने के काम में आ रहे थे। 

हमने अपने पिछले अंक में इस बात का खुलासा किया था-

हमने अपने पिछले अंक में इस बात का खुलासा किया था की कैसे नुमाइश में खुलेआम घरेलू सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा हे,इसके बाद आज जब पूर्ति विभाग ने अचानक छापेमारी करी तो वहां हड़कंप मच गया।

फिलहाल विवादों की नुमाइश जारी है-

जानकारी अनुसार सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर नुमाइश में घरेलू सिलेंडरो के व्यवसायिक प्रयोग पर रोक लगाने के लिए पूर्ति निरीक्षक सुबोध त्रिपाठी, पूर्ति लिपिक मीनाक्षी बोरा ने टीम के साथ अभियान चलाया। अभियान में प्रतिष्ठानों से 11 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। फिलहाल विवादों की नुमाइश जारी है।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ