लोकसभा चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी -
काले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में धनराशि आ रही है-
आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जनपद में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना आईटीआई के निर्देश पर दिनांक 03-04-2024 को थाना आई0टी0आई0 पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई की एक काले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में धनराशि आ रही है।
मौके पर पहुंची इनकम टैक्स टीम-
कार को चैक किया तो कार के डेशबोर्ड के अन्दर से 500 रुपए के कुल 6460 नोट 32 लाख 30 हजार रुपए व 200 रुपए के 250 नोट 50 हजार रुपए तथा 100 रुपए के 200 नोट 20 हजार रुपए कुल 33 लाख रुपये बरामद किये गये। कार सवार व्यक्तियों द्वारा उक्त बरामद धनराशि के सम्बन्ध में कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। मौके पर इनकम टैक्स की टीम को भी बुलाया गया। उक्त बरामद धनराशी के सम्बन्ध में आवश्यक वैधानिक कार्यावाही की जा रही है।
बरामद धनराशि -
1- 500 रुपए के कुल 6460 नोट 32 लाख 30 हजार रुपए
2- 200 रुपए के 250 नोट 50 हजार रुपए
3- 100 रुपए के 200 नोट 20 हजार रुपए
कुल बरामद धनराशि 33 लाख रुपये




0 टिप्पणियाँ