नोटों से भरा बेग ले घूम रहा था क्षेत्र में,वीडियो हुआ था वायरल -
हल्द्वानी, बीते दिनों बनभूलपुरा क्षेत्र में स्थानीय लोगों को पैसा बांटने वाले हैदराबाद यूथ करेज NGO की पुलिस ने अब कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। इस एनजीओ के बैंक अकॉउंट, पैन आदि के बारे में आयकर विभाग समेत अन्य विभागों को जांच दे दी गई है।
हैदराबाद यूथ करेज NGO की पुलिस ने कुंडली खंगालनी की शुरू-
बताते चलें की हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में यह शख्स वहां के निवासियों को नगद रूपया बांटते हुए दिख रहा है। जब पुलिस के संज्ञान में ये मामला आया तो इस शख्स से पूछताछ की और बाद में इसे छोड़ दिया था।इस एनजीओ के बारे में तमाम सूचनाएं आयकर विभाग के साथ ही अन्य एजेंसियों को दी गई हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि किन-किन लोगों ने इस एनजीओ को पैसा डोनेट किया है। साथ ही अब इस एनजीओ के बैंक खाते और पंजीकरण को भी सीज करने की कार्यवाही की जा रही है।

join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈 Instagram- clickhere👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈
Instagram- clickhere👈



0 टिप्पणियाँ