विजिलेंस की ताबड़तोड़ छापेमारी से मचा हड़कंप -
उत्तराखंड में विजिलेंस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है, जिसके चलते बहुत से भ्रष्ट अधिकारी वा कर्मचारी पकड़े जा रहे हैं।नया मामला सितारगंज से आ रहा है,जहाँ रिश्वत लेते हुए सहायक लेखाकार पकड़ा गया हे।
उधम सिंह नगर के सिडकुल सितारगंज का सहायक लेखाकार 9000 / रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है।
सहायक लेखाकार 9 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार -
आज विजिलेंस उत्तराखण्ड द्वारा सिडकुल सितारगंज के सहायक लेखाकार को 9 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस ने शिकायत के बाद तत्परता से तत्काल ट्रैप टीम का गठन कर लेखाकार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता द्वारा सिडकुल में दो प्लॉट के लिए आवेदन किया गया था, जिसका आवंटन होने एवं पूर्ण भुगतान करने के बाद रजिस्ट्री की एनओसी उपलब्ध कराने के एवज में आर.एम. सिडकुल, सितारगंज के कार्यालय में तैनात अकाउन्टेन्ट उमेश कुमार पुत्र प्रकाश जोशी निवासी चांदमारी, काठगोदाम, हल्द्वानी, नैनीताल ने रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत पर विजिलेंस ने की थी गोपनीय जाँच-
शिकायत पर विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जाँच किए जाने पर प्रथम दृष्टतया सही पाए जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आज आर.एम. सिडकुल सितारगंज के लेखाकार उमेश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया।
haldwani news today, vigilence raid,uttarakhand news,sitarganj news,

join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈





0 टिप्पणियाँ