बाघ के हमले से किशोरी की मौत,परिजनों और ग्रामीणों का वन विभाग पर फूटा गुस्सा,शव के साथ निकाला जुलूस

नरभक्षी बाघ ने हमला का मौत के घाट उतार दिया था-

भीमताल,क्षेत्र में स्तिथ अलचौना के ताड़ा गांव में मंगलवार की शाम खेत में चारा काट रही निकिता शर्मा (22) को नरभक्षी बाघ ने हमला का मौत के घाट उतार दिया था। युवती की मौत के बाद से ग्रामीणों और परिजनों में वन विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश था।

ग्रामीणों ने युवती के शव के साथ वन विभाग के खिलाफ लगाए नारे -

आज 20 दिसंबर बुधवार की सुबह नाराज ग्रामीण युवती का शव को साथ लेकर सात किमी दूर खुटानी चौराहे पर पहुंचे। ग्रामीणों ने युवती के शव के साथ वन विभाग के खिलाफ मुर्दाबाद, मुर्दाबाद के नारे लगाए।

विधायक के समझाने पर भी ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हुए -

विधायक राम सिंह कैड़ा के समझाने पर भी ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हुए। ग्रामीणों को मनाने में पुलिस के अधिकारी लगे हुए हैं लेकिन ग्रामीण किसी की भी सुनने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों का उग्र विरोध देख वन विभाग के कन्जवेटर और डीएफओ ग्रामीणों को सामने तक नहीं आए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद नैनीताल डीएम को फोन करने के बाद भी फोन नहीं उठाया गया। ग्रामीण युवती का शव लेकर खुटानी में वन विभाग और प्रशासन के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीँ भीमताल विधानसभा क्षेत्र में पहली बार ग्रामीणों का ऐसा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है।

महिलाओं को बाघ बना रहा अपना निवाला,कोई नहीं ले रहा सुध -

बतातें चलें की मंगलवार की शाम करीब पांच बजे खेत में घास काट रही लड़की को बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। लड़की का शव दो किमी दूर से बरामद किया गया। लड़की की मौत के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इससे पूर्व भी बाघ दो महिलाओं को मौत के घाट उतार चुका है।  ग्रामीणों का कहना हे की कोई उनकी सुध लेना वाला नहीं हे।
खनन कारोबारियों के नारों पर चढ़ा सिटी मजिस्ट्रेट का पारा देखें वीडियो - Click here
haldwani news today, city megistrate haldwani, uttarakhand news today,

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ