उत्तराखंड,लेफ्टिनेंट कर्नल निकला बार डांसर का हत्यारा,खिलाया-पिलाया और मौत के घाट उतार दिया

युवती के शव की शिनाख्त बार डांसर के रूप में हुई- 

देहरादून, रायपुर थाना क्षेत्र में रविवार को मिली युवती के शव की शिनाख्त बार डांसर के रूप में हुई है। युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है, जो कि वर्तमान में यहां क्लेमेनटाउन में तैनात है। युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही हे जो की मूल रूप से काठमांडू नेपाल की रहने वाली थी और सिलीगुड़ी में बार डांसर थी। लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदु उपाध्याय की वहीं उससे मुलाकात हुई थी, बाद में दोनों के प्रेम संबंध बन गए। युवती सिलीगुड़ी से आरोपित अधिकारी को ढूंढने दून पहुंची थी।


पत्नी का दर्जा मांग रही थी-

युवती बार-बार लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदु उपाध्याय से पत्नी का दर्जा मांग रही थी। उपाध्याय ने 9 सितंबर की रात युवती को जान से मारने की योजना बनाई। पहले राजपुर में एक क्लब में शराब पिलाई और फिर रायपुर रोड पर लॉन्ग ड्राइव के बहाने ले गया।

युवती के सिर पर हथौड़े से किए ताबड़तोड़ वार -

रात करीब ग्यारह बजे के बाद उपाध्याय ने अपनी कार में युवती के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को वहीं सड़क किनारे नाले में फेंक कर चला गया। 

बार में हुई थी युवती से जान पहचान-

लेफ्टिनेंट कर्नल उपाध्याय पिछले साल तक सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल में तैनात था। इस दौरान यहां बार डांसर श्रेया निवासी नेपाल के साथ उसकी जान पहचान हो गई। इसी दौरान दोनों के बीच संबंध भी बने। इसके बाद जुलाई में उपाध्याय की पोस्टिंग देहरादून हुई तो वह श्रेया को भी यहीं ले आया। पहले होटल में रखा और फिर फ्लैट किराए पर दिलाया। इस फ्लैट पर उपाध्याय भी आता जाता था। इसका पता उपाध्याय की पत्नी को चल गया था। इसी कारण उपाध्याय ने उसे जान से मारने की योजना बनाई थी।  uttarakhandpolice, dehradun crime,

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ