गौलापार में शिफ्ट होगा आरटीओ कार्यालय,आठ हेक्टेयर भूमि पर नया आरटीओ बनाया जाएगा

मोटर ट्रेनिंग स्कूल और ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक भी गौलापार के नए भवन में बनेगा-

हल्द्वानी, गौलापार में आरटीओ कार्यालय शिफ्ट किया जाएगा। परिवहन विभाग की आठ हेक्टेयर भूमि पर आरटीओ का नया भवन बनेगा। मोटर ट्रेनिंग स्कूल और ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक भी गौलापार के नए भवन में बनेगा।

एक ही भवन में मिलेंगी सभी सुविधाएँ -

परिवहन सचिव अरविंद सिंह यांकी ने प्रदेश के सभी संभागीय परिवहन अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेस के जरिए बैठक की। इसमें तय किया गया कि गौलापार में आरटीओ का नया भवन बनाया जाएगा। अब तक हल्द्वानी में स्थित आरटीओ को ही नए सिरे से बनाने की योजना पर काम किया जा रहा था लेकिन अब गौलापार में स्लॉटर हाउस के पास परिवहन विभाग की आठ हेक्टेयर भूमि पर नया आरटीओ बनाया जाएगा। यहीं मोटर ट्रेनिंग स्कूल और ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक भी बनेगा। एक ही भवन में सभी सुविधाएँ मिलेंगी। नई योजना की डीपीआर बनाने के आदेश भी दिए गए हैं।

बिना पेड़ काटे बनेगा स्कूल-

गौलापार में जहां आरटीओ का नया भवन प्रस्तावित है वहां पर काफी पेड़ लगे हुए हैं। इस पर परिवहन विभाग ने एक अच्छी पहल करी और विचार करा कि पेड़ों को काटे बिना ही नया मोटर ट्रेनिंग स्कूल बनाया जाए। इससे ट्रेनिंग स्कूल सुंदर भी लगेगा और साथ ही पेड़ों को भी नुकसान नहीं होगा।

आरटीओ हल्द्वानी संदीप सैनी ने बताया -

परिवहन सचिव अरविंद यांकी ने ऑनलाइन बैठक ली थी। तय हुआ कि गौलापार में परिवहन विभाग की भूमि पर आरटीओ का नया भवन बनेगा मोटर ट्रेनिंग स्कूल और ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक भी गौलापार में ही बनेगा।
Haldwani news, uttarakhand news today,RTO haldwani,

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ