काठगोदाम,पेट्रोल पम्प के बाहर तेल के रिसाव से लगी आग,फायर ब्रिगेड मौके पर,बड़ा हादसा होने से टला

अचानक तेल ने आग पकड़ ली और आसपास मौजूद लोगों में हड़कम्प मच गया-

काठगोदाम, नैनीताल रोड स्तिथ एक पेट्रोल पम्प के टैंक से तेल का रिसाव हो रहा था, पास बनी नाली में तेल बहने लगा। अचानक तेल ने आग पकड़ ली,इस दौरान आसपास मौजूद लोगों में हड़कम्प मच गया।

आज एक बड़ा हादसा होने से टला-

सूचना मिलते ही काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक अपनी टीम संग मौके पर पहुंचे इसी दौरान फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुँच गई,जिसे देख वहाँ मौजूद लोगों ने राहत की साँस ली।  फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया गया और आज एक बड़ा हादसा होने से बच गया।  फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और टेक्निकल टीम मौके पर पहुँच गयी है, जो तेल के रिसाव की जांच करने में जुट गयी है। 

Haldwani news, uttarakhand news, petrol pump haldwani

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ