हल्द्वानी,पत्नी पीड़ित पति ने लगाई इंसाफ की गुहार,पत्नी से तंग आकर धरने पर बैठा पति

हल्द्वानी, उत्तर प्रदेश के ज्योति मौर्या के बाद उत्तराखंड में भी  मामला आया सामने-

➤पत्नी को पीएचडी कराकर बनाया प्रोफेसर, नौकरी लगते ही अलग हुई पत्नी
पति ने पत्नी पर लगाये कई गंभीर आरोप
पत्नी से तंग आकर पीड़ित पति हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में धरने पर बैठा
पीड़ित पति हरिद्वार से आकर हल्द्वानी में बैठा धरने पर
प्रोफ़ेसर पत्नी हल्द्वानी के एक महाविद्यालय में है तैनात
पत्नी ने मीडिया में अपना पक्ष रखने से किया इनकार, कहा न्यायालय में है मामला
पति ने अपनी बच्ची वापस दिलाने और न्याय की लगाई गुहार

पत्नी ना तो तलाक दे रही,न साथ रहने को राजी हैं-

हल्द्वानी,कुछ दिनों पूर्व आपके संज्ञान में एक मामला अवश्य आया होगा जिसमे प्रयागराज में तैनात एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के आपसी विवाद काफी सुर्ख़ियों में रहा था। आज ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी से सामने आया है। हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में बैठा ये व्यक्ति खुद को पत्नी द्वारा सताए जाने की बात कहकर रो पड़ता है। इस युवा का नाम है नितिन जैन और ये हरिद्वार के रहने वाले है। नितिन ने बताया कि उनकी पत्नी सुरभि गुप्ता है जो कि इस समय हल्द्वानी के गौलापार स्थित राजकीय महाविद्यालय में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर तैनात हैं और उनकी पत्नी ना तो उनको तलाक ही दे रही है न उनके साथ रहने को राजी हैं।

नितिन एक सफल व्यापारी हैं उन्होंने बताया कि उसने पत्नी की पढ़ाई के लिए हरसंभव मदद की। करीब 6 लाख की राशि भी खर्च की और उनकी शादी भी 2014 में रजिस्टर्ड है, इसके बाद जब पत्नी प्रोफेसर बन गई तो वह उनसे लड़ने-झगड़ने लगी और अलग रहने के लिए दबाव डालने लगी।

फ्लैट पत्नी के नाम से लिया था तो पत्नी ने घर से निकाल दिया-

आँखों में आंसूं लिए नितिन बतातें कि उसने पत्नी को एक फ्लैट भी दिलवाया जहां वह साथ रहते थे,लेकिन फ्लैट पत्नी के नाम से लिया था तो पत्नी ने उन्हें घर से निकाल दिया। हम दोनों की एक पुत्री भी है, वर्ष 2018 से उनका तलाक का केस भी चल रहा है। केस दर्ज होने के बाद हर माह वह सुरभि को कोर्ट के आदेश पर खर्चे के लिए 25 हजार प्रति माह भी देते आए हैं। लेकिन दो साल तक खर्च देने के बाद जब पत्नी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुई तो उन्होंने यह खर्चा देना बंद कर दिया।

पत्नी की पीएचडी और नौकरी पाने के तरीके पर भी कई सवाल खड़े किए-

अब पत्नी ने नया वाद दाखिल कर दस लाख रिकवरी का केस डाला है। नितिन का आरोप है कि उनकी पत्नी थाने-पुलिस चौकी में गलत शिकायत कर उन्हें प्रताड़ित करती है और उन्हें उनकी बच्ची से भी मिलने नहीं देती। वहीं नितिन ने पत्नी की पीएचडी और नौकरी पाने के तरीके पर भी कई सवाल खड़े किए हैं।

नितिन के साथ धरने में छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मी लमगड़िया सहित अन्य साथी रहे मौजूद -

आगे नितिन बतातें हे की, अपने कागजातों में सुरभि ने मेडिकल सर्टिफिकेट सहित तमाम अन्य दस्तावेज पेश नहीं किए हैं। उनकी मूल तैनाती रुद्रप्रयाग में थी लेकिन किसी तरह अधिकारियों से मिलीभगत के चलते उसने दुर्गम से सुगम में अपनी तैनाती करवा ली। वहीं पत्नी के अन्य एक व्यक्ति से प्रेम-प्रसंग चलने की बात भी कही।  नितिन के साथ धरने में छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मी लमगड़िया सहित अन्य साथी मौजूद रहे।
Haldwani news, uttarakhand news,

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ