हल्द्वानी,रेलवे ट्रैक पर बैठा था युवक,तभी आ धमकी ट्रैन,चपेट में आ हुई दर्दनाक मौत

रेलवे ट्रैक पे दर्दनाक हादसा-

काठगोदाम-लालकुआं रेलवे ट्रैक पे आज एक दर्दनाक हादसा हुआ हे। यहाँ ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई है।  सूचना पर पहुंची रेलवे और स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी है कि युवक हल्द्वानी का रहने वाला है, जो मजदूरी करता था।  पुलिस के अनुसार लालकुआं रेलवे ट्रैक पर युवक की कटकर मौत हुई है।

युवक पटरी पर बैठा हुआ था-

स्थानीय लोगों ने बताया कि काठगोदाम से दिल्ली जा रहे जनशताब्दी ट्रेन के चपेट में युवक आ गया। ऐसा बताया जा रहा हे कि युवक पटरी पर बैठा हुआ था,इस दौरान उसने हैडफ़ोन लगा रखे थे,उसे पता ही नहीं चला की कब ट्रैक पर ट्रैन आ पहुंची और वह ट्रेन के चपेट में आ गया।  युवक की पहचान बनभूलपुरा क्षेत्र के मजदूर के रूप में हुई है।  मृतक घूम-घूम कर कान की सफाई करने का कार्य करता था। घटना इतना दर्दनाक था कि युवक को ट्रेन काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई।

Haldwani news, uttarakhand news, shatabdi train, haldwani news today, 

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ