गैर मर्द के साथ कमरे में थी पत्नी -
![]() |
| सांकेतिक तस्वीर |
हल्द्वानी,शहर से एक हैरतअंगेज़ मामला सामने आ रहा हे जहां पत्नी एक गैर मर्द के साथ कमरे में मिली। ये सब देख पति ने जमकर हंगामा काटा। पति ने पत्नी को एक सिपाही के साथ कमरे में देखा,जिसके बाद पति आग बबूला हो गया और पति ने बाहर से कमरे में ताला लगा पुलिस से शिकायत करने मेडिकल पुलिस चौकी पहुंच गया।
पति ने मौका पा कमरे में ही दोनों को बंद कर दिया और बाहर से ताला ठोक दिया -
पीड़ित ने बताया की उसकी शादी 14 साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। पत्नी एक चिकित्सालय में काम करती है। बुधवार को वो दुकान से कुछ सामान लेकर जब घर पहुंचा तो दरवाजा और खिड़कियां बंद थीं,उसने कई आवाज लगाई, लेकिन पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। 20 मिनट बाद पत्नी ने दरवाजा खोला तो वह कपड़े समेटते हुए बाहर आई। उसने घर में झाँका तो एक व्यक्ति पुलिस की आधी वर्दी में मौजूद था,ये देख पति आग बबूला हो गया इससे पहले सिपाही घर से बाहर निकल पाता, पति ने मौका पा कमरे में ही दोनों को बंद कर दिया और बाहर से ताला ठोक दिया।
ये पड़ें- कंप्यूटर टीचर आधी रात घुसा नाबालिग छात्रा के घर,दुष्कर्म कर हुआ फरार,ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्ते

महिला ने किसी को बुला दरवाजे पर लगा ताला तुड़वा दिया और पुलिसकर्मी को भगा दिया-
वह शिकायत लेकर मेडिकल चौकी पहुंचा। जब तक वह पुलिस को लेकर घर पहुंच पाता महिला ने किसी को बुला दरवाजे पर लगा ताला तुड़वा दिया और पुलिसकर्मी को भगा दिया। जब मेडिकल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा खुला था, पूछताछ में पता चला कि अंदर जो सिपाही था वह कालाढूंगी में तैनात है। फिर क्या पति-पत्नी में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने पीड़ित पति से तहरीर देने को कहा लेकिन पति ने पुलिस में तहरीर नहीं दी है।
Haldwani news, uttarakhand news today, haldwani news today,
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈 Instagram- clickhere👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈
Instagram- clickhere👈



0 टिप्पणियाँ