कंप्यूटर टीचर आधी रात घुसा नाबालिग छात्रा के घर,दुष्कर्म कर हुआ फरार,ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्ते

एक टीचर अपनी ही स्टूडेंट के साथ कैसे कर सकता हे गंदी हरकत -

पिथौरागढ़,देवभूमि एक बार फिर शर्मसार हुई हे और इस बार ये शर्मनाक मामला आया हे जनपद पिथौरागढ़ से। यहाँ एक गुरु ने अपनी ही शिष्य के साथ दुष्कर्म किया हे। घटना में कंप्यूटर टीचर ने नाबालिग छात्रा के घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

नाबालिग ने बताया,मौका पाकर कम्प्यूटर कक्ष में मेरे साथ गन्दे तरीके से छेड़खानी करता हे शिक्षक -

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह ने बताया कि जाजरदेवल निवासी एक व्यक्ति ने थाना जाजरदेवल में तहरीर दी कि, 9 अगस्त की आधी रात करीब 12.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आया। घर में जब आवाज आई तो परिजनों ने एक युवक को भागते हुए देखा जिस पर प्रार्थी द्वारा अपनी 15 वर्षीय नातिनी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि जो व्यक्ति आया था वह कंप्यूटर शिक्षक है और वह अक्सर मौका पाकर कम्प्यूटर कक्ष में मेरे साथ गन्दे तरीके से छेड़खानी करते रहते है। साथ ही उसने धमकाया भी हे की अगर वो किसी को बताएगी तो वो उसे बदनाम कर देगा और जान से भी मार देगा,साथ ही उसको व्हाट्सएप पर व्यक्तिगत फोटो भेजने के लिए दबाव भी बनता हे। बीती 9 अगस्त की रात वो दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। मामले में नाबालिग के नाना की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 354/376/457/506/509 भा0द0वि0 व 5/6, 9/10, 11/12 पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया हे।

भागने की फिराक में था आरोपी,पुलिस ने धर दबोचा-

आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने टीम गठित की जिसमे पुलिस ने आरोपित को धर दबोचा।  पुलिस ने 26 वर्षीय आरोपी निवासी- ग्राम/ पोस्ट जजुराली थाना कोतवाली पिथौरागढ़ जिला पिथौरागढ़ हाल निवासी विवेकानन्द कॉलोनी गुघपौड़ थाना कोतवाली पिथौरागढ़ को लछैर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया जो भागने की फिराक में था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया,जहां न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

Haldwani news, uttarakhand news today, haldwani news today, teacher raped,

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ