व्हाट्सअप पर आई युवती की वीडियो कॉल और हो गई ठगी -
काठगोदाम,क्षेत्र में साइबर ठगों का एक नया कारनामा सामने आया हे,जहाँ ठगों ने वीडियो कॉल कर एक व्यक्ति की अश्लील वीडियो बना ली और अब उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे 1.85 लाख रुपये भी वसूल लिए हैं।बात यहीं खत्म नहीं हुई इसके बाद ठग अब पांच लाख रुपये की डिमांड और कर रहे हैं और साथ ही धमकी भी दे रहे हैं की ऐसा तो क्या कुछ हो सकता हे।
उसका अश्लील वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है और-
काठगोदाम थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में गौलापार निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसके पास 26 जून को व्हाट्सअप पर अज्ञात युवती की वीडियो कॉल आई। कुछ देर बाद उसे दूसरे नंबर से फोन आया और बताया गया की उसका अश्लील वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है और कहा गया की अगर तुम बताये गए यूट्यूब कार्यालय के मोबाइल नंबर पर बात कर लोगे तो वीडियो हट जायेगा। जब पीड़ित ने उस नंबर पर संपर्क किया तो उससे कहा गया कि वह 1.85 लाख की रकम ट्रांसफर करे, वीडियो हटा दिया जाएगा। पीड़ित ने रकम फोन करने वाले शख्स के नंबर पर भेज दी। इसके बाद उसे अब अलग-अलग नंबरों से फोन कर यह कहकर डराया जा रहा है कि जिस लड़की का वीडियो वायरल हुआ है वह मर गई है। साथ ही वह पीड़ित के नाम का सुसाइड नोट छोड़ गई है। लिहाजा वह पांच लाख की रकम देकर मामले को रफा-दफा कर दे। इस पर पीड़ित को ठगे जाने का अहसास हुआ और वह पुलिस के पास पहुंचा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नैनीताल पुलिस सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से बार-बार अवगत करवा रही-
नैनीताल पुलिस सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से बार-बार अवगत करवा रही हे की इन साइबर ठगों के लालच में मत फंसों, लेकिन कुछ लोग थोड़े से लालच में आकर इन ठगों के चक्रव्यू में फंस ही जाते हैं। इसलिए आप सभी सावधान रहें सतर्क रहें। इस पोस्ट को अपने नज़दीकियों के संग शेयर अवश्य करें ताकि वो भी ऐसे ठगों से सतर्क हो जाएँ। है।
हल्द्वानी,क्यों हो गया टमाटर इतना महंगा- देखें वीडियो
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈 Instagram- clickhere👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈
Instagram- clickhere👈




0 टिप्पणियाँ