CBSE 12वीं के नतीजे जारी,वैण्डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों का कक्षा 12 वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन

कक्षा 12 वीं में उमंग जोशी 93%, आद्या  सिंह 92%, भाष्कर रूवाली 90% अंक प्राप्त किए-

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल 87.33% विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें से 90.68% लड़कियां और 84.67% लड़के हैं। लड़कियां, लड़कों के मुकाबले इस बार 6.01% आगे रहीं। इसी क्रम में गौलापार स्थित वैण्डी सीनियर सेकेन्डरी स्कूल का कक्षा 12 वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। कक्षा 12 वीं में उमंग जोशी 93%, आद्या  सिंह 92%, भाष्कर रूवाली 90% अंक प्राप्त किए।
हेल्थ इनश्योरेंस पॉलिसी खरीदना हुआ और भी आसान,अभी कॉल करें- 9897427220, 
 Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital 

विद्यालय के प्रबंधक डॉ० विकल बवाड़ी व प्रधानाचार्या डॉ० भावना बवाड़ी ने बच्चों को दी शुभकामनायें -

विद्यालय के प्रबंधक डॉ० विकल बवाड़ी व प्रधानाचार्या डॉ० भावना बवाड़ी ने बच्चों को शुभकमनाए दी व कहा कि बच्चों ने यह अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया यह क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी गर्व की बात है। विद्यालय के एच0 ओ0 डी0 वीरेन्द्र रावत तथा मंजु थापा, गणित के अध्यापक कर्ण मेवाड़ी एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

परिवार में ख़ुशी की लहर -

रिजल्ट आने के बाद जब अभिभावकों को पता चला की उनके बच्चों ने इस परीक्षा में इतनी हाई रैंक हासिल करी हैं तो उनकी ख़ुशी का तो जैसे ठिकाना ही नहीं रहा। इस मौके पर अभिभावकों ने वैण्डी सीनियर सेकेन्डरी स्कूल के सभी टीचर्स,प्रबंधक व प्रधानाचार्या को धन्यवाद बोला।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405


join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ