नैनी वैली सीनियर सेकेन्डरी स्कूल के बच्चों का कक्षा 10 वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन-
CBSE बोर्ड ने शुक्रवार 12 मई को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया, इसमे 93.12% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जानकारी अनुसार सीबीएसई 10वीं में 16 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 21 मार्च के बीच हुई थी। इस एग्जाम के लिए 21,86,940 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि परीक्षा में 16 लाख छात्र शामिल हुए थे।
10 वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत-
हल्द्वानी,इसी क्रम में काठगोदाम स्तिथ नैनी वैली सीनियर सेकेन्डरी स्कूल का कक्षा 10 वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। कक्षा 10 वीं से हर्षिता कोली 98%, अभिनूर सिंह 96%, सुरेश कार्की 93%, ध्रुव शर्मा 93% , यशवी पाठक 93%, रचना चम्याल92% , पार्थ जोशी92%, सृष्टि चतुर्वेदी 91%, निष्ठां जैन 91%, सम्राट गुप्ता 91%, महिका पांडेय 91%, दिव्या सामंत 90% अंक प्राप्त किए।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
विद्यालय प्रबंधक कनिका बिंद्रा व प्रधानाचार्या संगीता गोयल ने बच्चों को दी शुभकामनायें -
विद्यालय की प्रबंधक कनिका बिंद्रा व प्रधानाचार्या संगीता गोयल ने इस दौरान बच्चों को शुभकमनाए दी व कहा कि बच्चों ने यह अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया यह क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी गर्व की बात है। इस मौके पर समस्त विद्यालय स्टाफ ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
परिवार में ख़ुशी की लहर -
रिजल्ट आने के बाद जब अभिभावकों को पता चला की उनके बच्चों ने इस परीक्षा में इतनी हाई रैंक हासिल करी हैं तो उनकी ख़ुशी का तो जैसे ठिकाना ही नहीं रहा। इस मौके पर अभिभावकों ने नैनी वैली सीनियर सेकेन्डरी स्कूल के सभी टीचर्स,प्रबंधक व प्रधानाचार्या को धन्यवाद बोला।
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈 Instagram- clickhere👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈
Instagram- clickhere👈




0 टिप्पणियाँ