CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी,वैण्डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने किया टॉप,परिवार में ख़ुशी के लहर

 वैण्डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों का कक्षा 10 वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन-

CBSE बोर्ड ने शुक्रवार 12 मई को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया, इसमे 93.12% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जानकारी अनुसार सीबीएसई 10वीं में 16 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 21 मार्च के बीच हुई थी। इस एग्जाम के लिए 21,86,940 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि परीक्षा में 16 लाख छात्र शामिल हुए थे।
हेल्थ इनश्योरेंस पॉलिसी खरीदना हुआ और भी आसान,अभी कॉल करें- 9897427220, 
 Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital 

 10 वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत-

हल्द्वानी,इसी क्रम में गौलापार स्थित वैण्डी सीनियर सेकेन्डरी स्कूल का कक्षा 10 वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। कक्षा 10 वीं से दिव्यान्शु जोशी 94%, दीक्षा खड़ायत 93%, कोमलदीप कौर 92 % आकांशा ल्वेशाली 91%, साक्षी रैकवाल तथा दिया बिष्ट ने 90% अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ० विकल बवाड़ी व प्रधानाचार्या डॉ० भावना बवाड़ी ने बच्चों को दी शुभकामनायें -

विद्यालय के प्रबंधक डॉ० विकल बवाड़ी व प्रधानाचार्या डॉ० भावना बवाड़ी ने बच्चों को शुभकमनाए दी व कहा कि बच्चों ने यह अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया यह क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी गर्व की बात है। विद्यालय के एच0 ओ0 डी0 वीरेन्द्र रावत तथा मंजु थापा, गणित के अध्यापक कर्ण मेवाड़ी एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

परिवार में ख़ुशी की लहर -

रिजल्ट आने के बाद जब अभिभावकों को पता चला की उनके बच्चों ने इस परीक्षा में इतनी हाई रैंक हासिल करी हैं तो उनकी ख़ुशी का तो जैसे ठिकाना ही नहीं रहा। इस मौके पर अभिभावकों ने वैण्डी सीनियर सेकेन्डरी स्कूल के सभी टीचर्स,प्रबंधक व प्रधानाचार्या को धन्यवाद बोला।


join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ