अपनी ही सहेली को एक युवती ने होटल कर्मी को पांच हजार में बेच दिया-
आरोपित धर्मेंद्र पुलिस के डर से उसे छोड़ रुद्रपुर से हो गया था फरार-
दोनों सहेलियां उसे लालपुर स्थित होटल में छोड़ आईं-
इसके बाद किशोरी अपनी ट्रांजिट कैंप और रुद्रपुर निवासी सहेलियों के यहां चली गई। इसके बाद दोनों सहेलियां उसे लालपुर स्थित होटल में छोड़ आईं। लापता किशोरी की लोकेशन लालपुर स्थित होटल में मिली तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे बरामद कर लिया। इस दौरान पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसकी सहेलियों ने उसे होटल कर्मी देबू कश्यप को पांच हजार में बेच दिया था,जहाँ होटल में देबू कश्यप ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि इससे पहले धर्मेंद्र उसे अपने साथ ले गया था और उसने भी उससे दुष्कर्म किया।
सूचना मिली कि किशोरी को बेचने वाली दोनों नाबालिग आवास विकास क्षेत्र में है-
पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों पर पाक्सो का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। जबकि उसे बेचने वाली दोनों सहेलियों की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार शाम को सूचना मिली कि किशोरी को बेचने वाली दोनों नाबालिग आवास विकास क्षेत्र में है। इस पर महिला उप निरीक्षक नेहा राणा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने दोनों किशोरियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें बालिका संप्रेक्षण गृह कोटद्वार भेजा गया है।





0 टिप्पणियाँ