हल्द्वानी,13 साल की बच्ची हुई गर्भवती,दिया बच्चे को जन्म,पड़ोसी की हैवानियत का हुई थी शिकार

 13 साल की बच्ची बनी एक हैवान का शिकार-

हल्द्वानी,ना जाने शहर को किस की नज़र लग गई हे जोआये दिन यहाँ कहीं न कहीं से दुष्कर्म के मामले सामने आते रहते हैं। अब एक नया मामला सामने आया हे जहाँ एक 13 साल की बच्ची एक हैवान का शिकार बनी। जानकारी अनुसार बच्ची के पेट में बहुत तेज दर्द उठा तो उसके परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। यहाँ परिजनों के होश उड़ गए जब उनको पता चला कि उनकी मासूम बच्ची के 9 माह का गर्भ है। पीड़िता को सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया,जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। डॉ.गीता जैन ने बताया कि नॉमर्ल डिलीवरी हुई है और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।  फ़िलहाल बच्चे को एनआईसीयू में रखा गया है,डॉक्टरों की देखरेख में नाबालिग और नवजात बच्ची स्वस्थ बताई जा रही है।
 हेल्थ इनश्योरेंस पॉलिसी खरीदना हुआ और भी आसान,अभी कॉल करें- 9897427220, 
 Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital 

पड़ोस में रहने वाले 1 बच्चे के बाप ने किया दुष्कर्म -

परिजनों की पूछताछ में सामने आया कि पड़ोस में रहने वाले 1 बच्चे के बाप ने 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था,जिससे बच्ची गर्भवती हो गई। मामले का पता तब चला जब उसके पेट में दर्द हुआ। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी को दबोच लिया और जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पूरा मामला बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का है। मूल रूप से ग्राम बैरमनगर, थाना भोट, रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी तजम्मुल पुत्र नन्नू बनभूलपुरा में किराए के घर में पत्नी व 2 साल के बेटे के साथ रहता है। पेशे से मजदूर तजम्मुल के पड़ोस में 1 और परिवार रहता है, जिसमें 13 साल की बच्ची भी है। दोनों का एक-दूसरे के घर में आना-जाना था।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार करीब 9 महीने पहले आरोपित तजम्मुल की पत्नी अपने बेटे के साथ मायके गई थी और तजम्मुल घर पर अकेला था।
Advertize with us,call now-  9897427220,827984940

सहमी डरी पीड़िता बच्ची ने इस बात का जिक्र किसी से नहीं किया-

आरोपी ने बहाने से 13 साल की बच्ची को अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने यह बात किसी को बताने पर जान की धमकी भी दी। सहमी पीड़िता ने इस बात का जिक्र किसी से नहीं किया। बीते दिनों पीड़िता के पेट में दर्द हुई तो परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए। जहां उन्हें पता लगा कि बालिका 9 माह की गर्भवती है।  पूछताछ करने पर पीड़िता ने सारी बात अपने परिजनों को बता दी। आग बबूला परिजन तजम्मुल के घर पहुंचे और उसे बुरी तरह पीटा। इस दौरान बनभूलपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपी भाग खड़ा हुआ, जिसे पुलिस ने रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया हे और उसे जेल भेज दिया है। 
Advertize with us,call now-  9897427220,827984940


join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ