हल्द्वानी,बाथरूम में नहा रही महिला का मकान मालिक ने बनाया वीडियो,नहीं कर रहा डिलीट

बाथरूम में नहा रही महिला किराएदार का बनाया वीडियो -

हल्द्वानी, महिलाओं से उत्पीड़न के मामले आये दिन सामने आ रहे हैं, अब नया मामला बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से सामने आया हे जहाँ मकान मालिक के पुत्र ने बाथरूम में नहा रही महिला किराएदार का मोबाइल पर वीडियो बना लिया।
हेल्थ इनश्योरेंस पॉलिसी खरीदना हुआ और भी आसान,अभी कॉल करें- 9897427220, 
 Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital 

वीडियो डिलीट करने को कहा तो पीड़िता से करी मारपीट -

महिला ने उसकी इस ओछी हरकत पर उससे वीडियो डिलीट करने को कहा तो उसने उल्टा महिला के साथ ही मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित महिला जैसे तैसे नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंची और मामले की सूचना पुलिस को दी। महिला का कहना है कि वह पति और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। 4 मई की सुबह करीब 10:30  बजे वह बाथरूम में नहा रही थी की तभी चुपचाप तरीके से मकान मालिक के पुत्र शेर अली ने अपने मोबाइल से उसकी वीडियो बना लिया।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज -

पीड़िता का कहना है कि जब उसने शेर अली से वीडियो डिलीट करने को कहा तो वह गालीगलौज और मारपीट करने पे उतारू हो गया| पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा पुलिस को तहरीर दे दी हे। वहीं थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, तथा अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈  
Instagram- clickhere👈
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ