युवक ने अपने ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी- हत्याकांड के बाद से आरोपित फरार-
पिथौरागढ़,जिले के गंगोलीहाट से एक सनसनीख़ेज़ मामला सामने आ रहा हे जहाँ एक युवक ने अपने ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज शुक्रवार 12 मई को तहसील गंगोलीहाट के बुर्शम गांव में एक युवक ने अपनी ताई,चचेरी बहन और चचेरे भाई की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी है,वहीं हत्याकांड के बाद से आरोपित फरार है।
हेल्थ इनश्योरेंस पॉलिसी खरीदना हुआ और भी आसान,अभी कॉल करें- 9897427220,
बाहर गया था तो बच गया जोगा राम-
राजस्व पुलिस गांव पहुंची और जांच में जुट गई हे। घटना शुक्रवार तड़के पांच बजे की बताई जा रही है। बुर्शम ग्राम पंचायत के चंतोला तोक निवासी संतोष राम पुत्र मोहन राम ने धारदार हथियार से अपने पड़ोस में रहने वाली अपनी ताई हेमंती देवी 70 वर्ष पत्नी शेर राम, चचेरे भाई की पत्नी रमा देवी 26 वर्ष पत्नी जोगा राम और चचेरी बहन माया देवी 24 वर्ष पत्नी दीपक कुमार की हत्या कर दी। वहीं शेर राम का पुत्र जोगा राम कहीं बाहर गया था जिसके चलते उसकी जान बच गई।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405

join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈 Instagram- clickhere👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈
Instagram- clickhere👈




0 टिप्पणियाँ