सेंट टेरेसा स्कूल से प्रियांशी जकुरिया का कक्षा 10 वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन-
CBSE बोर्ड ने शुक्रवार 12 मई को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया, इसमे 93.12% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जानकारी अनुसार सीबीएसई 10वीं में 16 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 21 मार्च के बीच हुई थी। इस एग्जाम के लिए 21,86,940 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि परीक्षा में 16 लाख छात्र शामिल हुए थे।
पिता बोले प्रियांशी की दोस्ती किताबों से बचपन में ही हो गई थी-
हल्द्वानी,इसी क्रम में काठगोदाम स्तिथ सेंट टेरेसा स्कूल का कक्षा 10 वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। कक्षा 10 वीं से प्रियांशी जकुरिया ने 94 % अंक प्राप्त किए। प्रियांशी के पिता जो की एक पुलिस कर्मी हैं उन्होंने बताया की प्रियांशी की दोस्ती किताबों से बचपन में ही हो गई थी और जैसे-जैसे वो बड़ी होती गई उसकी दोस्ती किताबों से और गहरी होती गई और आज जब वो इतनी अच्छी परसेंटेज से पास हुई तो उसके आस पड़ोस व रिश्तेदार उनको शुभकामनायें देने उनके घर पहुँच रहें हैं। प्रियांशी के पिता मोहन जुकरिया ने कहा की उसने 94% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया यह क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी गर्व की बात है। इस मौके पर समस्त विद्यालय स्टाफ ने प्रियांशी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
परिवार में ख़ुशी की लहर -
रिजल्ट आने के बाद जब अभिभावकों को पता चला की उनके बेटी ने इस परीक्षा में इतनी हाई रैंक हासिल करी हैं तो उनकी ख़ुशी का तो जैसे ठिकाना ही नहीं रहा। इस मौके पर अभिभावकों ने सेंट टेरेसा स्कूल के सभी टीचर्स,प्रबंधक व प्रधानाचार्या को धन्यवाद बोला।प्रियांशी से बातचीन के दौरान उसने बताया की आगे चल कर वो इंजीनियर बन देश का नाम रोशन करना चाहती हे,जिसकी तैयारियां उसने अभी से शुरू भी कर दी हैं।
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈 Instagram- clickhere👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈
Instagram- clickhere👈



0 टिप्पणियाँ