कब्रिस्तान के पास अवैध हथियार की फैक्ट्री का पुलिस ने किया भांडाफोड़,ऑन डिमांड बेचते थे हथियार

कब्रिस्तान के पास बनाए जा रहे थे अवैध हथियार,पुलिस ने बरामद किया जखीरा-

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के धौराटांडा कस्बे मे अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई है। पुलिस ने मंगलवार को छापा मारकर मौके से देसी बंदूक, रिवॉल्वर, पौनिया, रायफल, तमंचे समेत अर्धनिर्मित तमंचे और इन्हें बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है,वहीं सरगना सहित दो आरोपी मौके से फरार हो गए।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

भोजीपुरा पुलिस ने मारा छापा-

पुलिस को सूचना मिली कि भोजीपुरा क्षेत्र में कब्रिस्तान के पास अवैध हथियार बनाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर भोजीपुरा पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से खतीबुर रहमान उर्फ खतीब निवासी धौराटांडा को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। फरार आरोपियों में से एक सरगना है।
हेल्थ इनश्योरेंस पॉलिसी खरीदना हुआ और भी आसान,अभी कॉल करें- 9897427220,  
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital 

ऑन डिमांड अवैध हथियार बनाकर बेचा करते थे-

 
पुलिस की पूछताछ में खतीबुर रहमान ने बताया कि वह सौरभ उर्फ अर्पित निवासी बिबियापुर थाना भोजीपुरा और लालाराम निवासी मुड़िया हाफिज के साथ अवैध हथियार बनाते थे। किसी को शक न हो, इसलिए कब्रिस्तान से सटी झाड़ियों के बीच मिट्टी में हथियार छिपाते थे। तीनों आरोपी ऑन डिमांड अवैध हथियार बनाकर बेचा करते थे। 

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈 
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ