नशे का बड़ा जखीरा किया बरामद-
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र से रविवार को नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशे का बड़ा जखीरा जिसमे की 11 सौ नग नशीली सिरप और 12 हजार नग नशीला कैप्सूल बरामद किया गया। जब्त दवाओं की कीमत बाजार में करीब पांच लाख रूपए होगी।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,
मुखबिर की सूचना पे मारा छापा-
जानकारी अनुसार मुखबिर ने बोधघाट पुलिस को सूचना दी कि कुछ युवकों के द्वारा नयामुंडा इलाके से नशीली कैप्सूल और सिरप के कारोबार का संचालन किया जा रहा है। इसके बाद थाना प्रभारी बोधघाट ने तत्काल टीम को रवाना किया। टीम ने उक्त सूचना पे नयामुण्डा दास गली में 5 युवकों को पकड़ लिया। उन्होंने अपना नाम तक्षक माने, सम्यक नाहटा, दद्दू हरीश सोनी, विवेक शर्मा काके, रीतेश सिंह रिंकु बताया और ये सभी जगदलपुर के है।
पत्रकारिता की आड़ में चल रहा था काला कारोबार-
नशीली दवाओं के मामले में बस्तर पुलिस की अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। जानकारी हे की नशीला कारोबार चलाने वाला मुख्य सरगना पत्रकारिता की आड़ में इस कारोबार का संचालन कर रहा था। सरगना पत्रकार बनकर पुलिस अफसरों के आस-पास रहने की कोशिश करता था। पुलिस सूत्रों की मानें तो जिस दिन इस रेड की कार्रवाई की जा रही थी उस दौरान आरोपी ने पत्रकारिता की धौंस दिखाते हुए पुलिस की कार्रवाई को रोकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने कार्रवाई पूरी की।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈





0 टिप्पणियाँ