चलती टाटा सूमो वाहन में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़-
श्रीनगर, कोतवाली पुलिस एवं महिला पुलिस ने चलती टाटा सूमो वाहन में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले आईटीबीपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि वाहन में सवार आईटीबीपी जोशीमठ में तैनात कांस्टेबल ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। श्रीनगर के कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि किशोरी ने वाहन में सवार युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर तहरीर दी, किशोरी से छेड़छाड़ की शिकायत का पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और श्रीनगर बाजार बस अड्डे के समीप बलवन्त सिंह पुत्र संत सिंह निवासी ग्राम रुड़की मानक तबरा पंचकुला हरियाणा को पुलिस ने धर-दबोचा।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405वाहन में किशोरी और उनके अन्य साथी भी मौजूद थे-
पुरे मामले की जानकारी देते हुए कोतवाल ने बताया कि उक्त व्यक्ति आईटीबीपी जोशीमठ में कांस्टेबल पद पर कार्यरत है। वह जोशीमठ से छुट्टी लेकर अपने घर हरियाणा जा रहा था, वह जिस सवारी वाहन से जा रहा था उसी वाहन में किशोरी और उनके अन्य साथी भी मौजूद थे। आरोप है कि बलवंत सिंह ने चलते वाहन में किशोरी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। किशोरी ने अपने साथियों के साथ श्रीनगर बस अड्डे के पास उतरकर पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने आरोपी बलवंत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है,अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक दीक्षा सैनी, कांस्टेबल गौरव कुमार, विकास बेंज्वाडी आदि शामिल रहे।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
0 टिप्पणियाँ