पति पत्नी ने मिल कर चुराई कार -
हल्द्वानी,24 मार्च को वादिनी उपरोक्त के बृज विहार कालोनी स्थित किराये के मकान से अज्ञात चोरो द्वारा उसके वाहन यूके 04एजी-2722 आई -20 कार चोरी कर ली गई थी। इस घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस व एसओजी टीमो का गठन किया गया ।पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी के खुलासे के लिए घटना स्थल के आस-पास व शहर हल्द्वानी के क्षेत्रो में पतारसी सुरागरसी करते हुए सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया। इस दौरान पुलिस को वाहन चोरी के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुराग हत्ते लगे।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405
चोरी की योजना बनायी व उसे अंजाम दिया-
आज दिनांक दो मार्च को पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी मे लिपत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।इनके कब्जे से चोरी गयी आई-20 कार बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त शादाब अली मुरादाबाद का निवासी है एंव मुस्कान उर्फ जारा उसकी पत्नी है। शादाब हल्द्वानी मे चोरगलिया रोड के पास अपने पिता की दुध डेयरी मे काम कराता था,इस दौरान उसने इन्द्रानगर निवासी मुस्कान के साथ विवाह कर लिया। इसके चलते उसके परिजनो ने उसको परिवार से अलग कर दिया। आर्थिक तंगी के कारण दोनो अभियुक्त गणो ने चोरी की योजना बनायी व उसे अंजाम दिया।
बरामद माल-आई -20 कार संख्या – यूके 04एजी-2722
पुलिस टीम में ये रहे शामिल -
हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी,रविन्द्र सिह राणा, महोन जुकरिया, घनश्याम रौतेला,वंशीधर जोशी शामिल रहे।
एसओजी टीम में नन्दन सिह रावत,त्रिलोक रौतेला,अशोक कुमार, कुन्दन कठायत शामिल रहे।




0 टिप्पणियाँ