2022 में शनि बदलने वाले हैं अपनी राशि,जानिए किस राशि पर चलेगी साढ़ेसाती व ढैया,जानिए उपाय

शनि की साढ़ेसाती- अप्रैल 2022 में मकर से कुंभ राशि में आएंगे शनि, जानिए प्रभाव और उपाय-
 
 साल 2022 में शनि देव राशि परिवर्तन करेंगे, मौजूदा समय में शनि मकर राशि में विचरण कर रहे हैं जिसके चलते कई राशियों पर शुभ व अशुभ प्रभाव देखने को मिल रहा है। इस दौरान कुछ राशियों पर शनि की साढे साती चल रही है तो कुछ राशियों पर शनि की ढैय्या चल रही है। शनि को न्याय का देवता माना गया है। यानी शनि के प्रभाव के कर्मों के फल को भोगना ही पड़ता है। शनि का अगला राशि परिवर्तन कब होगा और इसका अन्य राशियों पर क्या असर होगा? आइए जानते हैं-
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405

शनि की राशि परिवर्तन का राशियों पर प्रभाव-

ज्योतिषाचार्यां के अनुसार, शनि जब मकर राशि में है तो ऐसे समय में मकर, धनु और कुंभ राशियों के जातकों को पर शनि की साढ़े साती चल रही हे। शनि की साढ़े साती होने पर पीड़ित राशि वालों को मानसिक कष्ट, शारीरिक कष्ट और गृह-क्लेश का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सलाह है कि इन तीन राशियों के लोग गृह-क्लेश से बचें और वाहन प्रयोग में सावधानी वर्तने के साथ ही ज्यादा उलझनों में न पड़ें। आपको बतातें चलें की शनि एक राशि में ढाई साल तक रहते हैं।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

अप्रैल 2022 में शनि बदलेंगे राशि-

29 अप्रैल 2022 को शनि मकर से निकलकर जब कुंभ राशि में भ्रमण करेंगे तब मीन, कुंभ और मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी। इस दौरान इन तीनों राशियों के जातकों को मानसिक कष्ट व गृह-क्लेश का सामना करना पड़ सकता है।

शनि देव के उपाय-

यदि आपकी राशि में शनि की साढ़े साती चल रही है तो इसके प्रभावों को कम करने के लिए ज्योतिषशास्त्र में उपाय भी बताए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनि की साढ़े साती का असर कम करने के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना चाहिए। सुबह स्नान करके जल चढ़ाने के साथ ही शाम को उसके नीचे दिया भी जलाना चाहिए जिससे कि शनि का बुरा प्रभाव कम हो सके। इसके अलावा कबूतर को दाना डालने व काली गाय को रोटी आदि खिलाने से भी शनि का असर कम होता है। शनि की साढ़े साती व ढैय्या के और उपाय के लिए आप अपने पंडित से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ