2022 में शनिदेव किसको रंक से बनाएंगे राजा,जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

 नए साल 2022 में शनिदेव करेंगे न्याय-

कल से यानि शनिवार से शुरु होने जा रहे नए साल 2022 में न्याय के देवता शनि अपना नया खेल शुरु करने जा रहे हैं। एक और जहां इस बार साल 2022 की शुरुआत ही उस दिन यानि शनिवार से हो रही है, जिसके कारक देव ही शनि महाराज हैं। वहीं इस साल हिंदू नववर्ष यानि नवसंवत्सर 2079 की शुरुआत भी शनिदेव के दिन शनिवार से ही होगी। ऐसे में इस पूरे साल के राजा शनिदेव ही रहेंगे।Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220

ज्योतिष के जानकार पंडित श्री धीर जी  के अनुसार जहां एक ओर इस बार 2022 के पहले दिन यानि 1 जनवरी को शनिवार का दिन है, वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानि इस बार हिंदू नवसंत्सर 2079 का प्रारंभ भी शनिवार (02 अप्रैल 2022) से ही हो रही है। ऐसे में इस साल के राजा स्वयं शनि देवता ही होंगे। शनि 05 जून 2022 को मकर राशि में वक्री चाल से चलने लगेंगे व शनि मकर राशि में 17 जनवरी 2023 तक रहेंगे। शनि 28 अप्रैल 2022 तक मकर राशि में रहेंगे।ऐसे में 28 अप्रैल 2022 तक मकर, धनु और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती और मिथुन व तुला राशि वालों पर शनि की ढैय्या रहेगी। फिर 29 अप्रैल 2022 को शनि मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करे जाएंगे,शनि फिर 11 जुलाई तक कुंभ राशि में रहेंगे। Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

👉 साढ़ेसाती

ऐसे में मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती और कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या आ जाएगी। शनि के कुंभ राशि में जानें की वजह से धनु राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी वहीं तुला और मिथुन राशि वालों को भी शनि की ढैय्या से राहत मिलेगी।12 जुलाई 2022 में शनि वक्री चाल चलते हुए एक बार फिर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जहां ये 17 जनवरी 2023 की सुबह तक रहेंगे।17 जनवरी 2023 को ही शनि फिर से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इस राशि में ये 29 मार्च 2025 तक रहने के पश्चात मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

👉 ऐसे समझें शनि का प्रभाव

ज्योतिष में शनि के स्वामित्व वाली दो राशियां क्रमश: मकर और कुंभ हैं। इन दोनों राशियों के संबंध में माना जाता है कि ये प्रतिनिधित्व करती हैं शनि के लक्षणों का... जैसे परिपक्वता, व्यावहारिकता और कर्तव्यनिष्ठा। इसके अतिरिक्त शनि को दैत्यगुरु शुक्र के स्वामित्व वाली राशि तुला में उच्च का माना गया है। इन राशियों पर शनि का प्रभाव तुलनात्मक रूप से सकारात्मक माना जाता है।

👉 2022 में शनि का असर

साल 2022 में शनि की चाल कुछ राशियों को राहत प्रदान करेगी तो वहीं कुछ के लिए समस्या बढ़ाती भी दिख रही है। दरअसल वर्तमान में शनि की ढैय्या तुला और मिथुन राशि पर चल रही है, वहीं शनि की साढ़ेसाती धनु, मकर व कुंभ पर है। ऐसे में 2022 में शनि की चाल के दौरान अप्रैल 2022 के अंत में मिथुन, तुला राशि को ढैय्या से और धनु राशि को शनि की साढ़े साती से राहत मिल जाएगी। शनि की साल 2022 की चाल के तहत इस दौरान मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। इसके अलावा इसी साल वृश्चिक व कर्क राशि पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। ऐसे में इन तीनों राशियों को विशेष सावधानी रखनी होंगी।

👉 शनि की सत्ता 

साल 2022 और विक्रम संवत 2079 दोनों पर इस साल शनि की सत्ता स्थापित रहेगी। शनि से संबंधित कारोबारों में बड़े परिवर्तन आएंगे। जिनकी कुण्डली में शनि लाभदायक हैं वह रंक से राजा बन जाएंगे और जिनकी पत्रिका में शनि हानिकारक हैं, यदि क्षमा नहीं मांगी तो राजा से रंक बन जाएंगे,क्योंकि दोनों अवसरों पर शनिवार है।

👉 2022 का शनि से संबंध 

1 जनवरी 2022 को नए साल की शुरुआत शनिवार के दिन होगी। 2 अप्रैल 2022 को विक्रम नवसंवत्सर 2079 का शुभारंभ भी शनिवार को होगा एवं शनिदेव अभी अपने स्वामित्व वाली मकर राशि में हैं और अगले वर्ष 29 अप्रैल 2022 को वे कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, उसके स्वामी भी वे ही हैं। अभी चल रहे विक्रम संवत्सर 2078 का राजा मंगल है, जबकि अगले नवसंवत्सर के राजा शनि व मंत्री बृहस्पति (गुरु) होंगे। 100 साल में 15वीं बार और 10 साल में दूसरी बार नए साल की शुरुआत शनिवार को होगी।

👉 2022 में शनि का राशिफल

मेष- आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, नेत्रों में पीड़ा हो सकती है।
वृषभ- प्रमोशन होगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 
मिथुन- रोजगार मिलेगा, समृद्धि बढ़ेगी। 
कर्क- तनाव रहेगा, पर समस्याएं सुलझेंगी। सिंह- मेहनत करने पर ही लाभ मिलेगा। 
कन्या- मांगलिक कार्य होंगे, खर्च बढ़ेगा। 
तुला- भूमि और भवन पर खर्च होगा। 
वृश्चिक- परिवार का सहयोग रहेगा, खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। 
धनु- मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी, संतान की चिंता रहेगी। 
मकर- खर्च बढ़ेगा, सेहत का ख्याल रखें। 
कुंभ- धन लाभ, शिक्षा क्षेत्र में तरक्की।
मीन- दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा, व्यवसाय में लाभ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ