आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज-
हल्द्वानी,कोतवाली क्षेत्र के भोटिया पड़ाव में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405
उसके पति की जमानत करा देगा-
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज दिया है। भोटिया पड़ाव इलाके के पीड़िता के पिता एक मामले में जेल में बंद है पीड़िता की मां ने पति की जमानत दिलाने के लिए लालकुआं बिंदुखत्ता में रहने वाले आनंद से संपर्क किया था जहां आनंद ने पीड़िता की मां को भरोसा दिया था कि वो उसके पति की जमानत करा देगा।
17 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी-
पीड़िता की मां के अनुसार 15 फरवरी को आनंद उनके घर आया था उस दौरान घर पर उसकी 17 वर्षीय बेटी अकेली थी, मौका पा आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
पुलिस ने पूरे मामले में पोस्को एक्ट 376, 506 आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।




0 टिप्पणियाँ