12 फरवरी को निर्वाचन विभाग को अपने खर्च का ब्यौरा दिया-
चुनाव 2022,आचार संहिता लागू होने के बाद से प्रत्याशियों के खर्च पर निर्वाचन आयोग की नजर थी,साथ ही प्रत्याशियों को भी अपने खर्च का हिसाब खुद ही रखना था। जैसा की आपको पता ही हे की 14 फरवरी को मतदान था और उससे पहले 12 फरवरी को प्रचार-प्रसार थम गया था। ऐसे में प्रत्याशियों ने 12 फरवरी को निर्वाचन विभाग को अपने खर्च का ब्यौरा दिया। कई प्रत्याशियों द्वारा उपलब्ध कराया गया निर्वाचन विभाग से मेल नहीं खा रहा था,हालांकि, अंतर कम होने के चलते इसे स्वीकार कर लिया गया।वहीँ कई ने अब तक ब्योरा ही नहीं दिया है।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405
जाको भाई का आंकड़ा आना अभी बाकि-
सबसे पहले बात करते हैं हल्द्वानी विधानसभा सीट की तो यहां आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी समित टिक्कू ने सर्वाधिक 1552862 रुपये चुनाव प्रचार में खर्च किए।वहीँ कांग्रेस के सुमित हृदयेश ने 1465062 रुपये खर्च किये और भाजपा के जोगेंद्र रौतेला ने 1295400 रुपये खर्च के साथ तीसरे स्थान पर रहे। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शोएब अहमद ने 645565 रुपये, एआईएमआईएम के मतीन सिद्दीकी ने 584939 रुपये, बसपा के जितेंद्र सिंह ने 515321 रुपये और यूकेडी के रवि वाल्मीकि ने 57800 रुपये खर्च किए। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े छात्र दिव्यांशु वर्मा ने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान मात्र 15664 रुपये खर्च किए। वहीँ इस चुनाव में सबसे जायदा मशहूर हुए जाको भाई का आंकड़ा आना अभी बाकि हे।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
राम सिंह कैड़ा की तो उन्होंने बड़े-बड़े प्रत्याशियों को पछाड़ा -
बात करते हैं भीमताल से भाजपा प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा की तो उन्होंने बड़े-बड़े प्रत्याशियों को पछाड़ 26.64 लाख रुपये खर्च किए हैं। इसी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी लाखन सिंह नेगी ने 23.88 लाख व लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने 20 लाख खर्च किये।
प्रत्याशियों की खर्च की सीमा 28 लाख से बढ़ाकर 40 लाख कर दी थी।
प्रत्याशियों के चुनावी खर्च का ब्यौरा
भीमताल विधानसभा-
राम सिंह कैड़ा (भाजपा) 2664901
लाखन सिंह नेगी (निर्दलीय) 2388311
मनोज साह (निर्दलीय) 1923899
दान सिंह भंडारी (कांग्रेस) 1109872
हरीश चंद्र जोशी (यूकेडी) 796599
संजय कुमार पांडेय (आप) 628796
रामनगर विधानसभा-
दीवान सिंह बिष्ट (भाजपा) 1514012
महेंद्र पाल (कांग्रेस) 1103041
शिशुपाल (आप) 972410
संजय नेगी (निर्दलीय) 834788
श्वेता मासीवाल (निर्दलीय) 694086
लालकुआं विधानसभा-
हरीश रावत (कांग्रेस) 2005216
संध्या डालाकोटी (निर्दलीय) 1505600
कुंदन सिंह मेहता (निर्दलीय) 799130
चंद्रशेखर पांडेय (आप) 688489
नैनीताल विधानसभा-
सरिता आर्य (भाजपा) 1045570
संजीव आर्य (कांग्रेस) 1040096
हेम चंद्र आर्य (आप) 568711
0 टिप्पणियाँ