रात करीब 1.12 बजे cctv फुटेज में दिखाई दिया तेंदुआ
काठगोदाम,यहाँ पुरानी चुंगी स्तिथ नैनीताल बैंक के समीप 8 जनवरी दिन शनिवार रात करीब 1.12 बजे cctv फुटेज में तेंदुआ दिखाई दिया। फुटेज में साफ़ दिखाई दे रहा हे की कैसे ये तेंदुआ एक कुत्ते पे झपटा और उसे वहां से उठा ले गया।
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital,कॉल करें- 9897427220,8279849405
काठगोदाम में पहले भी इस जानवर का आगाज़ होता रहा हे-
आपको बतातें चलें की काठगोदाम में पहले भी इस जानवर का आगाज़ होता रहा हे खासतोर पर जब लॉकडाउन था तो इस क्षेत्र व आस-पास के क्षेत्र में इस जानवर का काफी खौफ बढ़ गया था। अब जब रात्रि कर्फ्यू एक बार फिर शुरू हुआ हे तो सड़कों में सन्नाटे के चलते ये जानवर एक बार फिर से शहर का रुख करने लगा हे।
रात में बहार न निकलें व अपने पालतू जानवरों को भी घर में सुरक्षित करें-
हम अपने पोर्टल 'न्यूज़ दर्पण' के माध्यम से आप सभी से आग्रह करते हैं की आप सभी लोग रात में बहार न निकलें व अपने पालतू जानवरों को भी घर में सुरक्षित करें। चुंगी निवासी संदीप राणा ने बताया की दो-तीन दिन पूर्व शाम करीब 6बजे भी एक कुत्ते को ले गया था ये जानवर। इस क्षेत्र से जुड़े अन्य गांव जैसे प्रतापगढी ,सोनकोट में शाम करीब 6 बजे ही आ धमकरहा हे जिससे यहाँ के लोगो में भय का महौल है।मंगल दल अध्यक्ष संदीप राणा व ग्राम सभा रानीबाग वासियों द्वारा पूर्व में भी वन विभाग को अवगत कराया गया था,एक वर्ष पूर्व महिला को बाघ द्वारा अपना शिकार बनाने के बाद जो डर भय का माहौल बना था,वही खौफ और डर के साये में आज एक बार फिर से गांव वासी जीने को मजबूर है।
0 टिप्पणियाँ