हल्द्वानी,शादी का झांसा दे नाबालिग लड़की से रेप,अब कर रहा इंकार

 युवक पर शादी का झांसा देकर उस पर दुष्कर्म का आरोप-

हल्द्वानी,कोतवाली में किशोरी ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर उस पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है साथ ही किशोरी का कहना है कि वह गर्भवती हो गई है और आरोपी शादी करने से इनकार कर रहा है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हे।  
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405

  बहला फुसलाकर भगा ले गया था अभिषेक-

 पुलिस के अनुसार बेतालघाट निवासी 17 वर्षीय किशोरी को वर्ष 2019 में समता आश्रम गली रामपुर रोड निवासी अभिषेक आर्य उम्र 25 बहला फुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि आरोपित ने इस दौरान किशोरी के साथ दुष्कर्म भी किया जिससे वह गर्भवती हो गई, तब से आरोपी किशोरी को शादी करने का झांसा देता रहा और अब वह किसी अन्य युवती से विवाह करने जा रहा है। इस बीच किशोरी के परिजनों को उसके गर्भवती होने और आरोपी के दूसरी जगह शादी करने की बात पता चली। उन्होंने आरोपित युवक से शादी को लेकर बात की तो उसने इनकार कर दिया। अब पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हे और आगे की कारवाई कर रही हे।
 Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ