चुनाव से पहले अपने पांच सालों के कामकाज का गुणगान-
हल्द्वानी,आज नैनीताल रोड स्तिथ एक निजी लॉन में सरकार के पांच साल पूरा होने पर सरकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्येक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एलईडी के माध्यम से लोगों से लाइव जनसंवाद किया और साथ ही अपने सरकार के इन पांच सालों के कार्यकाल का बखान किया। Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani ,Ruderpur,Nainital ,कॉल करें- 9897427220,8279849405
सुनने से जायदा खाना जरुरी -
तो हुआ कुछ यूँ की जैसे ही सीएम धामी का संबोधन शुरू हुआ वहां मौजूद लोग खाने के लिए निकल पड़े और एक एक कर सारी कुर्सियां खाली होने लगी। आपको बतातें चलें की इस कार्यक्रम में आए हुए लोगों के लिए खाने की भी व्यवस्था की गई थी। अब एक दूसरे को खाता देख जो लोग कुर्सियों में बैठ सुन रहे थे उनसे भी रहा नहीं गया और वहां लोग भी खाने पर टूट पड़े,हालाँकि कुछ लोग ज़रूर बैठे दिखे, ऐसे में इस कार्यक्रम में अव्यवस्था फैल गई।
समझ नहीं आ रहा की यहाँ लोग खाने जा रहे थे या सुनने?
आपको बतातें चलें की राज्य सरकार ने चुनाव से पहले अपने पांच सालों के कामकाज का बखान करने के लिए पूरे प्रदेश की 70 विधानसभाओं में ये कार्यक्रम आयोजित किया है। मुख्यमंत्री इन सभी विधानसभाओं में एलईडी के माध्यम से जनता को संबोधित कर रहे हैं लेकिन आज हल्द्वानी में ये कार्यक्रम अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया।अब ये समझ नहीं आ रहा की यहाँ लोग खाने जा रहे थे या सुनने?



0 टिप्पणियाँ