हल्द्वानी,लाइसेंस बनवाने को लेकर आये दिन कुछ न कुछ खबर सामने आते रहती हे जिसमे दलालों की मिलीभक्त से बिना टेस्ट दिए ही लाइसेंस बनवाने की बात कही जाती है जिसके एवज में फीस से पांच गुना पैसा वसूला जाता हे लेकिन इस पर मोनेटरिंग के लाइट अब लर्निंग और परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट पर अब तीसरी आंख की नजर होगी और इसके लिए आरटीओ दफ्तर के टेस्ट कक्ष में कैमरे लगाने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
ये भी पड़ें- देहरादून की तर्ज पर हल्द्वानी में जल्द बनेगा ऑटोमेटिक टेस्टिंग ट्रैक और मोटर ड्राइविंग स्कूल
Star Health Insurance Haldwani,Nainital,Rudrapur(Uttarakhand) call now
टेस्ट प्रक्रिया पर कक्ष से रहेगी पैनी नजर-
अब आरटीओ और एआरटीओ प्रशासन डीएल टेस्ट प्रक्रिया पर अपने कक्ष से पैनी नजर रखेंगे, इतना ही नहीं दफ्तर से बाहर होने पर भी ऑनलाइन कैमरों के विजुअल देखे जा सकेंगे। लाइसेंस आवेदक और विभागीय कर्मचारी के अलावा कोई अन्य व्यक्ति नजर आने पर उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। ऐसा इसलिए भी कारगर रहेगा क्योंकि कई लोग चौपहिया वाहन चलाना तो नहीं जानते लेकिन फोर व्हीलर का लाइसेंस लेने की होड़ में रहते हैं। Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
परिवहन कार्यालय में दलालों का दखल जल्द होगा खत्म-
अब संभागीय परिवहन कार्यालय में दलालों का दखल खत्म करने के लिए अधिकारियों द्वारा नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। नए आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने अब तक प्राप्त हुई शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट कैमरे की निगरानी में कराने की कवायद शुरू कर दी है।
स्लॉट बढ़ाने की भी तैयारी -
आरटीओ दफ्तर में सबसे जायदा लोग लाइसेंस बनवाने के लिए पहुँचते हैं जिसमें लर्निंग लाइसेंस बनवाने वालों की सबसे लंबी कतारें होती है,वर्तमान में लर्निंग लाइसेंस के लिए रोजाना सिर्फ 75 स्लॉट ही मिलते हैं। अब आवेदकों के दबाव को देखते हुए आरटीओ प्रशासन ने स्लॉट बढ़ाने की कवायद शुरू की है, इसके लिए शासन को पत्र भेजने की तैयारी भी की जा रही है।



0 टिप्पणियाँ