पुलिस के हत्ते चढ़ी ये लुटेरी और शातिर लड़की-
हल्द्वानी, इस शातिर लड़की ने जनता ही क्या प्रशासन की नाक में भी दम कर रखा हे, उसकी इन हरकतों से परिवार वाले ही नहीं बल्कि हल्द्वानी के कई थानों और चौकियों की पुलिस भी परेशान है।कुछ समय पूर्व ही ये शातिर लड़की काठगोदाम में घर से सिलिंडर चुराते पकड़ी गयी थी,इस खबर को पड़ने के लिए क्लिक करें-
काठगोदाम,इस स्कूटी वाली लड़की से रहें सावधान,कहीं अगला शिकार आप तो नहीं Star Health Insurance Haldwani,Nainital,Rudrapur(Uttarakhand) call
हल्द्वानी पुलिस के लिए सर दर्द बन चुकी हे जसलीन-
इस बार उसे मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोप में दबोचा है और पुलिस ने उसे अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। हल्द्वानी की इस लुटेरी और शातिर लड़की का नाम है जसलीन कौर और आवास विकास क्षेत्र में इसका आवास हे,जसलीन हल्द्वानी पुलिस के लिए सर दर्द बन चुकी हे।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405 चोरी-चकारी की आदत बचपन से ही पड़ गई थी-
पुलिस रिकार्ड के अनुसार जसलीन की चोरी-चकारी की आदत बचपन से ही पड़ गई थी। पहले तो वह अपने घर के आसपास छोटी मोटी चोरियां करती थी, लेकिन बाद में उसकी हिम्मत खुल गई वह बड़े हाथ मारने लगी,शिकायतें घर तक पहुंची तो परिजन परेशान होने लगे, कई बार शिकायतों पर उसकी पिटाई भी की गई लेकिन जसलीन ने तो जैसे नहीं सुधरने की कसम खा ली थी।
स्कूटी से अंजाम देती हे किसी भी घटना को-
आपको बतातें चलें की जसलीन कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर घर आई थी और आते ही फिर अपने काम में जूट गई,दरअसल दो दिसंबर को अमरावती कालोनी गली नंबर 2 निवासी सुरेंद्र कुमार गंगोला ने पुलिस को शिकायत दी कि एक युवती अचानक स्कूटी से उसके घर में आई और घर के अंदर रखा पर्स उठाकर उसमें रखे 14 हजार रूपये लेकर चलती बनी,क्योंकि गंगोला युवती को पहचानते नहीं थे इसलिए पुलिस को इस चोरनी की शिनाख्त करने में काफी मशक्त करनी पड़ी। join our whatsapp group 👉 Click Here
सीसीटीवी कमेरे ने खोल दी पोल-
मामले की जांच एसआई त्रिभुवन अधिकारी को सौंपी गई तो उन्होंने सुरेंद्र कुमार गंगोला के घर के आसपास के कई सीसीटीवी रिकार्ड खंगाले तब कहीं जाकर पता चला कि चोरनी कोई और नहीं हाल ही में जेल से छूटकर आई जसलीन कौर है। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, घर में परिजनों से भी पूछताछ की लेकिन उसकी कोई खबर नहीं लगी और कल पुलिस ने दमुवाढूंगा पनचक्की के नजदीक स्थित शिव मंदिर के पास से उसे दबोच ही लिया। उसके हवाले से सुरेंद्र गंगोला के यहां से चुराए गए 14 हजार रूपये भी बरामद हो गए,और अब पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
0 टिप्पणियाँ