24 दिसंबर को जनसभा हल्द्वानी में होगी-
हल्द्वानी,देहरादून के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 24 दिसंबर को जनसभा हल्द्वानी में होगी। खटीमा में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह स्पष्ट कर दिया हे और साथ ही जनता को हल्द्वानी आने के लिए आमंत्रण भी दिया हे।आपको बतातें चलें की हल्द्वानी में पीएम की यह पहली सभा होगी।
Star Health Insurance Haldwani,Nainital,Rudrapur(Uttarakhand) call now
हल्द्वानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में आने का न्यौता -
रविवार को सीएम धामी खटीमा में महिला स्वयं सहायता समूहों के ऋण वितरण कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने खटीमा वासियों से 24 दिसंबर को हल्द्वानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में आने का न्यौता दिया। इस दौरान बताया कि देहरादून की तर्ज पर ही प्रधानमंत्री हल्द्वानी से भी हजारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर सौगात देंगे। 2025 में प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने में पीएम हर के लिए काम कर रहे है।
प्रशासन व पार्टी पदाधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का लिया जायजा-
हल्द्वानी के गौलापार में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का रविवार को डीएम धीराज गब्र्याल व एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट व पार्टी नेताओं के साथ जायजा लिया, माना जा रहा है कि आयोजन यहीं होगा।



0 टिप्पणियाँ