करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना पाई गई पॉजिटिव-
मुंबई, कोरोना का खतरा कम तो जरूर हुआ है लेकिन अभी टला नहीं है,नई और ताजा जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
सुपर स्प्रेडर होने की भी संभावना-
बीएमसी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के सुपर स्प्रेडर होने की भी संभावना जताई जा रही है, यह दोनों काफी अच्छी सहेलियां हैं और इस बीच बॉलीवुड के कई सितारों से लगातार इनकी मुलाकातें भी होती रही हैं। साथ ही दोनों एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड की कई पार्टियों में शिरकत भी कर चुकी हैं। फ़िलहाल बीएमसी ने इनके कॉन्टैक्ट्स की ट्रेसिंग शुरू कर दी है, इनके कॉन्टैक्ट्स में से कुछ और हस्तियों की रिपोर्ट आज आ सकती है। दोनों एक्ट्रेस के पॉजिटिव पाए जाने के बाद बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है, बीएमसी की ओर से भी इनके संपर्क में आए लोगों का RTPCR टेस्ट करने के आदेश दिए गए हैं साथ ही इनने मिलने वालों की डिटेल और उनकी ट्रेसिंग की जा रही है। Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405
बॉलीवुड एक बार फिर से इस संक्रमण की चपेट में-
करीना,अमृता के अलावा करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा अक्सर पार्टियों में एक साथ नजर आती हैं, ऐसे में इनके संपर्क में आए अन्य बॉलीवुड स्टार्स के भी संक्रमति होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में ये कयास भी लगाएं जा रहे हैं की बॉलीवुड एक बार फिर से इस संक्रमण की चपेट में आ सकता हे,फ़िलहाल अभी सभी लोग रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रहें हैं।



0 टिप्पणियाँ