हल्द्वानी,पुलिस ने फिर पेश करि ईमानदारी की मिसाल,चीता पुलिस ने कुछ ही घंटो में ढूंढ निकाला सही हकदार

पुलिस की वाह वाही करते नहीं थक रहे धन जय बिष्ट-

हल्द्वानी,आज सुबह धन जय बिष्ट पुत्र पूर्ण सिंह बिष्ट अम्बा विहार, तल्ला बमोरी हल्द्वानी ने भोटिया पुलिस चौकी को सूचना दी की उनका पर्स जिसमे करीब 8500 रूपए,आधार कार्ड,एटीएम व क्रेडिट कार्ड मौजूद हैं तिकोनिया चौराहे के आस-पास कहीं गिर गया हे।Star Health Insurance Haldwani,Nainital,Rudrapur(Uttarakhand)
 

cctv कमरे में पर्स सड़क में गिरा था लेकिन -

चौकी से ये सूचना सीधे चीता को दी गई जिसमे उस वक़्त मोहन जुकरिया तैनात थे,मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहन जुकरिया ने तिकोनिया चौराहे के तमाम cctv कैमरों की जाँच की तो पाया की एक पर्स सड़क में गिरा था जिसे वहां से गुजरने वाले एक ऑटो चालक ने उठा लिया और फरार हो गया। ऑटो चालक का नंबर cctv फुटेज से निकाल उसे खोज लिया गया और उसे चौकी ला कर वो पर्स उसके सही हकदार को सौंपा गया।  Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

समस्या होने पर पुलिस तक पहुंचाएं अपनी बात

जैसा की धन जय बिष्ट ने बताया था की उनके पर्स में जो भी पैसे और कागजात थे वो उसे लोटा दिए गए। इस पर बिष्ट ने कहा की उनको तो उम्मीद ही नहीं थी की उनका खोया पर्स मिल भी सकता हे लेकिन हल्द्वानी पुलिस ने ये कर दिखाया जिसके चलते वो बार-बार पुलिस को धन्यवाद कहते नहीं तक रहे थे। इसीलिए आप सभी लोग सावधान रहें, सतर्क रहें ऐसी कोई भी समस्या होने पर पुलिस तक अपनी बात पहुंचाएं वो आपकी मदत अवश्य करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ