हल्द्वानी,सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म,ऐसे खुला मामला

 मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार-

हल्द्वानी, राजपुरा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है,यहाँ एक सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया हे। मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार कर लिया है। Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

नाबालिग पुत्री घर पर थी अकेली-

हल्द्वानी के कोतवाली प्रभारी अरुण सैनी ने बताया कि मामला करीब तीन महीने पुराना है, पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि बीती दस अगस्त को वह किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी, इस दौरान उसकी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर उसके सौतेला पिता ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसके साथ मारपीट कर मुंह ना खोलने की धमकी भी दी।   

जब किशोरी गुमसुम रहने लगी-

घटना के बाद से ही किशोरी गुमसुम रहने लगी,पिछले कई दिनों से किशोरी के गुमसुम रहने पर जब उसकी माँ ने पूछताछ की तो किशोरी रह नहीं पाया और ज़ोर-ज़ोर से रोने लगी और अपने साथ हुई घटना को बताया। इसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी पति के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सैनी ने बताया कि महिला के पति की कई साल पहले मौत हो चुकी थी जिसके बाद उसने एक व्यक्ति से शादी कर ली थी। फ़िलहाल मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ