उत्तराखंड में आये सैलाब का यूपी तक असर,दिल्ली-लखनऊ हाईवे हुआ बंद,यात्रा न करने की सलाह

पहाड़ों में हुई मूसलाधार बारिश का असर अब यूपी में भी दिखने लगा-

उत्तराखंड में भारी बारिश का असर अब यूपी में भी दिखने लगा है, मुरादाबाद में रामगंगा और रामपुर में कोसी नदी उफनाने से लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर पानी आ गया,जिसके चलते एहतियात के तोर पर यातायात रोक दिया गया है। पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश के बाद कालागढ़ डैम फुल होने से करीब पांच हजार क्यूसिक से ज्यादा पानी छोड़ा गया तो रामगंगा नदी ओवर फ्लो हो गई हे। 
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

जान बचाने के लिए गांव की छत और पेड़ों पर बैठे लोगों को एयरफोर्स ने किया एयरलिफ्ट-

मुरादाबाद के करीब सौ गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया हे, वहीं दूसरी ओर लखीमपुर खीरी में पलिया-भीरा के बीच रेल पटरी पर भी बारिश का पानी आ गया है, इस कारण से मैलानी-नानपारा एक जोड़ी ट्रेने निरस्त कर दी गई है। पीलीभीत जिले के कुछ गांव में भी पानी घुस गया हे। कल शाम से ही जान बचाने के लिए गांव की छत और पेड़ों पर बैठे आठ लोगों को एयरफोर्स की टीम ने एयरलिफ्ट कर बचाया।वहीँ उत्तराखंड के बनबसा डैम से पानी छोड़े जाने के बाद पीलीभीत के 30 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। 

पहाड़ों के पानी के नीचे उतरने और डैम से पानी छोड़े जाने का असर-

रामपुर में कोसी नदी उफनाने से पानी ने तबाही मचानी शुरू कर दी हे, विभागीय अफसरों के अनुसार पहाड़ों के पानी के नीचे उतरने और डैम से पानी छोड़े जाने का असर है। इससे अभी और पानी आ सकता है। लोगों को नदियों के किनारे नहीं जाने की सलाह दी जा रही है, हाईवे पर पानी आने से वाहन चालकों का भी निकलना मुश्किल हो गया है। मुरादाबाद से रामपुर तक बाढ़ के पानी का कहर दिखाई दे रहा है।अतः आप सभी इस वक़्त यात्रा करने से बचें,अपने शहर में रहें,सावधान रहें सतर्क रहें।
 join our whatsapp group 👉 Click Here     
लाइक करें हमारा फेसबुक पेजmerahaldwani 👈 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ